राजस्थान_बजट_2018_:_एक_नज़र
राजस्थान_बजट_2018_:_एक_नज़र
------------------------------------------
आज राजस्थान विधानसभा में वर्ष 2018 का वार्षिक आम बजट प्रस्तुत किया गया। मुख्यमन्त्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने अपने वर्तमान कार्यकाल का अंतिम बजट में युवाओं के लिए रोजगार का पिटारा खोला साथ ही किसानों और महिलाओं के लिए राहत भरी योजनाओं की घोषणा की।
इस बजट में सब से बड़ी राहत की बात यह रही कि आम जनता पर कोई नया कर नहीं लगाया गया।
आइये देखें 'राजस्थान_बजट_2018_:_एक_नज़र'
** अजमेर जिले में नोसर घाटी में टनल बनाया जायेगा।
** जयपुर में प्रदूषण पर नियंत्रण के मद्देनजर 40 इलेक्ट्रिक बसे चलायी जाएँगी।
** पटवारियों के पदों पर 2000 भर्ती होगी।
** कोटा जिले में मेडिकल कॉलेज की घोषणा।
** 54000 तृतीय श्रेणी,9000 द्वितीय श्रेणी,1500 संस्कृत शिक्षा अध्यापको की भर्ती जल्द की जायेगी। शिक्षा विभाग में 77000, गृह विभाग में 5718, प्रशासनिक सुधार विभाग में 11923, स्वास्थ्य विभाग में 6976 पदों सहित कुल 108000 पदों के लिए दिसंबर 2018 से पहले भर्तियां होंगी। अगले साल तक 75000 पदों के लिए नई विज्ञप्ति जारी होगी।
** 80 हज़ार पुलिसकर्मियों के मेस भत्ता बढ़ाया गया।
** 35 नये न्यायालयो की घोषणा की गयी।
** 25 करोड़ की लागत से अजमेर में महृषि दयानंद सरस्वती स्मारक बनाया जायेगा। याद रहे आज यानि 12 फरवरी स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की जयंती भी है।
** बूंदी जिले में नया म्यूजियम बनाया जायेगा।
** 1163 आदर्श स्कूलों में शौचालय का निर्माण।
** कोटा और अलवर जिले में नए कृषि विश्वविद्यालय की घोषणा की गयी।
** जयपुर मेट्रो के लिए अलग से 2 कोर्ट बनेंगे।
** मानगढ़ धाम के लिए 7 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
** माताओं को 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए 2 वर्ष का अवकाश।
** भैरो सिंह शेखावत अंत्योदय रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी। राज्यभर में 1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे।
** सुंदर सिंह भंडारी EBC स्वरोजगार योजना लागू करने की घोषणा, 50000 परिवारों को 50000 तक का ऋण दिया जाएगा।
** प्रत्येक ज़िला कलेक्टर कार्यालय में अन्नपूर्णा रसोई खोली जाएगी।
** बांदीकुई,सांभर लेक के कोर्ट अपग्रेड किये जायेंगे।
** 17 जिलों में जल संरक्षण के काम होंगे।
** 4514 नर्स ग्रेड-2nd पदों पर भर्ती की जायेगी।
** 5558 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती होंगे।
** 80 साल से अधिक के बुजर्गों को रोडवेज में फ्री सफर की सुविधा।
** प्रदेश के 100 तहसीलों में ई-पंजीयन की व्यवस्था।
** मूल पट्टों पर स्टाम्प ड्यूटी घटाई जायेगी।
** नए तहसील कार्यालय खोले जाएंगे।
** 19 स्मारकों के संरक्षण के लिए 35 करोड़ खर्च किये जायेंगे।
** कृषि भूमि पर लगने वाला भू राजस्व माफ करने की घोषणा।
** शहीद सैनिकों के आश्रितों के लिए देय राशि 20 लाख से बढ़ा कर 25 लाख रुपए की गई।
** डीलसी दरों में 10 फीसदी कटौती की घोषणा।
** आमेर को आइकोनिक टूरिज्म में किया शामिल कर दिए 20 करोड़।
** किसानों को लगान मुक्त करने की घोषणा।
** किसानों के लिए 50 हज़ार रुपए तक की कर्ज़ माफी की घोषणा।
** 1 हज़ार नए माँ-बाड़ी केंद्र खोले जाएंगे।
** GST के लाभ बताते हुए कहा कि 1 लाख 81 हज़ार से ज्यादा नए करदाता जुड़े हैं।
** कुछ नये क्षेत्रों में खनन रॉयल्टी खत्म की गयी।
** वेस्ट मार्बल खंडों पर रॉयल्टी माफी की घोषणा।
** घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को जल शुल्क में राहत दी गई।
** एकमुश्त लीज राशि जमा कराने पर छूट का लाभ मिलेगा।
** किसी भी नये जिले की घोषणा नहीं हुई।
** किसानों के बकाया सिंचाई कर राशि मे शत प्रतिशत छूट की घोषणा।
** सितंबर 2017 तक किसानों का ब्याज माफ। किसानों की कर्जमाफी से सरकार पर 800 करोड़ का बोझ पड़ेगा।
** सरसों और चने की सरकारी खरीद के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट किए गए। ** 2274 करोड़ की लागत से होंगे सड़क निर्माण।
** माही बांध के लिए 1 हज़ार करोड़ की परियोजना की घोषणा।
** पत्रकारों के लिए वसुंधरा ने पत्रकार साहित्यकार कल्याण कोष से 1 लाख की सहायता राशि देने का एलान किया। इसके साथ ही फोटो जनर्लिस्ट और न्यूज़ कैमरामैन के निजी उपकरणों के लिए नई बीमा योजना शुरू करने का भी एलान किया।
"राजस्थान_बजट_2018_:_एक_नज़र" को देख कर कहा जा सकता है कि यह एक लोक लुभावन बजट है जो कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर बनाया गया। हालाँकि बजट तो हर साल आते हैं लेकिन किसी भी सरकार के कार्यकाल का अंतिम बजट कुछ खास होता है।
खैर बजट आम जनता को कितना लुभा पाता है, यह तो आने वाले चुनाव में मतदाता का मूड ही बतायेगा।
जयहिन्द !!
वन्देमातरम !!

Comments
Post a Comment