पिछले कुछ समय से जो कुछ भी पश्चिम बंगाल में हो रहा है वो किसी भी तरीके से सही नहीं कहा जा सकता।
पहले दुर्गा पूजा पर रोक, फिर मालदा में हिंसा का तांडव और अब राष्ट्रगान और तिरंगे का अपमान........
अजी बंगाल हिंदुस्तान का हिस्सा है ना कि पाकिस्तान का.......
कहाँ गए वो सेकुलरिज्म का लबादा ओढ़े लोग......
जापान की गलती से तिरंगा उल्टा लगा और जापान ने माफ़ी भी मांगी,
रूस ने गलती से राष्ट्रगान बजा दिया....
लेकिन हमारे देश में राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान करने वाले " देशप्रेमी " बड़े जोर जोर से कूदने लगे थे कि मोदी जी ने तिरंगे और राष्ट्रगान का अपमान कर दिया....
कहाँ हैं आज वो तथाकथित " देशप्रेमी "........
अब चीखो चिल्लाओ.....
:
अब पढ़े पूरा समाचार....
पश्चिम बंगाल के एक मदरसा टीचर ने जब बच्चों से राष्ट्रगान गाने के लिए कहा तो कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिपब्लिक डे की तैयारियों के चलते टीचर स्टूडेंट्स को राष्ट्रगान सिखा रहे थे। आरोप है कि कुछ मौलवियों और उनके सहयोगियों ने इसे इस्लाम विरोधी बताकर हमला किया। मदरसा में राष्ट्रगान और तिरंगा फहराने पर हेडमास्टर के खिलाफ फतवा भी जारी हो चुका है।
जन गण मन को लेकर फतवा जारी...
- बताया जा रहा है कि मौलवियों ने मदरसा टीचर के खिलाफ जारी किए फतवा में राष्ट्रगान (जन गण मन) को अपवित्र और हिंदुत्व से जुड़ा बताया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात भी कही गई है।
- हेडमास्टर अख्तर ने कहा है कि उन्हें पूरी तरह से इस्लामिक वेश-भूषा में मदरसा आने को कहा गया है। अब क्लीन सेव और जींस पहनने पर भी पाबंदी है।
- तालपुकुर आरा हाई मदरसा के हेडमास्टर काजी मासूम अख्तर बताया कि मारपीट के बाद वह मदरसा नहीं गए हैं। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
- अख्तर पर हमले का यह पहला मामला नहीं है। अप्रैल, 2015 में भी लोगों ने उनकी पिटाई की थी, तब मामला एक धार्मिक प्रतीक जुड़ा था।
- कोलकाता पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन को लेटर लिखा है। पुलिस ने मामले को जल्द सुलझाने की बात कही है।
:
क्या ममता सरकार जवाब दे पायेगी कि
नौ महीने पहले काजी मासूम अख्तर पर हमला करने वालों के खिलाफ उसने क्या कार्यवाही की ?
यदि कार्यवाही की गयी तो अब दोबारा हमला क्यों और कैसे हुआ ?
क्या ममता सरकार तिरंगे और राष्ट्रगान का सम्मान करने में सक्षम नहीं है ?
:
जयहिंद !!
वन्देमातरम् !!
‪#‎देबू_काका‬

Comments